जल जीवन मिशन के अंतर्गत मनाया गया जल महोत्सव ग्राम की महिलाओं तथा बालिकाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से मुकेश चौधरी

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के विकासखंड खनियाधाना में “जल जीवन मिशन” के अंतर्गत चलने वाले जल महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड खनियाधाना के ग्राम हीरापुर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल महोत्सव में जल अर्पण का आयोजन किया गया! जिसमे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत मुख्यकार्यपालन अधिकारी विजयराज जी उपस्थित रहे। इस मौके पर जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी मोगराज मीणा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री शुभम अग्रवाल, सहायक यंत्री एल.एन. उपयंत्री आशीष परिहार सहित विभाग के सभी कर्मचारी गण उपस्थित थे!
कार्यक्रम के दौरान हीरापुर सरपंच श्रीमती फूलवती लोधी द्वारा सरस्वती मां की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया! लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उपयंत्री आशीष परिहार द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम की महिलाओं तथा बालिकाओं के द्वारा कलश यात्रा जल (स्रोत से नल तक) निकाली गई।
मंच के माध्यम से ग्रामीणों द्वारा नल से जल प्राप्त होने के स्वयं के अनुभव साझा किये गए। ग्राम की योजना के उचित संचालन हेतु पंप चालक एवं सरपंच को प्रशस्ति पत्र एवं नियमित जल परीक्षण हेतु आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए एवं ग्रामीणों को ग्राम में स्थापित नल जल योजना के उचित संचालन के साथ संधारण एवं जल संचय के बारे में भी जानकारी सांझा करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया!

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment