जितेन्द्र कुमार शर्मा
संवाददाता पूरनपुर/पीलीभीत
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
पूरनपुर/पीलीभीत। नगर क्षेत्र में सरकारी गेहूं खरीद के दौरान किसानों और व्यापारियों को हो रही समस्याओं को लेकर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद से भेंट कर उन्हें अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में आ रही वारदाने (बोरी) की कमी सहित अन्य व्यवस्थागत दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
भेंट के दौरान राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने भी गेहूं खरीद में आ रही परेशानियों को विस्तार से रखा। उन्होंने बताया कि वारदाने की कमी के कारण खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है, जिससे किसानों को समय पर भुगतान और उपज की बिक्री में दिक्कतें आ रही हैं।
केंद्रीय मंत्री ने समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
इसके साथ ही शैलेन्द्र गुप्ता ने नगर के विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव भी मंत्री को सौंपे। इनमें बैंक ऑफ बड़ौदा से स्टेशन चौराहे तक मार्ग के हॉटमिक्स निर्माण, अन्य सड़कों एवं नालों के निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं।
उन्होंने 19 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रमों के अंतर्गत घुंघचाई चौराहे पर भगवान परशुराम की प्रतिमा के अनावरण एवं संजय गांधी पार्क के उद्घाटन हेतु समय देने का अनुरोध भी किया।
इस अवसर पर राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







