प्रवेश उत्सव बच्चों का उज्ज्वल भविष्य बनाने का अभियान – जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा – प्रवेश उत्सव अभियान को सफल बनाने हेतु समन्वय बैठक आयोजित नूंह, 10 अप्रैल

SHARE:

-नीरज सोनी दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान।
शिक्षा विभाग की ओर से प्रवेश उत्सव अभियान के तहत खंड पुन्हाना स्थित आरोही मॉडल संस्कृत सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मुंढेता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सरपंचों, सीआरसी हेड्स, एबीआरसी एवं बीआरपी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रवेश उत्सव केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को संवारने का एक महत्वपूर्ण अभियान है, इसलिए सभी सरपंच अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन करवाएं। उन्होंने कहा कि पहले से नामांकित बच्चों को ड्रॉपआउट होने से रोकना उतना ही जरूरी है, इसके लिए सभी अधिकारी और शिक्षक मिलकर प्रयास करें ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि कक्षा पांचवीं के सभी विद्यार्थियों का छठी में तथा कक्षा आठवीं उत्तीर्ण करने वाले प्रत्येक छात्र-छात्रा का नौवीं कक्षा में शत-प्रतिशत दाखिला सुनिश्चित किया जाए, साथ ही विद्यालयों का वातावरण सुरक्षित, आकर्षक एवं बच्चों के अनुकूल बनाया जाए ताकि बच्चे खुशी-खुशी स्कूल आएं।
जिला एफएलएन कोऑर्डिनेटर डॉ. कुसुम मलिक ने कार्यक्रम में कहा कि बाल वाटिका-3 में अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित किया जाए तथा 5 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी बच्चों का स्कूल में प्रवेश कराया जाए। उन्होंने बताया कि बाल वाटिका-एक से कक्षा 12वीं तक ग्रॉस एनरॉलमेंट बढ़ाना मुख्य लक्ष्य है और शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शनिवार को आनंदमय शनिवार के रूप में गतिविधियां आयोजित की जाएं तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, वहीं प्रत्येक माह पीटीएम आयोजित कर बच्चों की प्रगति अभिभावकों के साथ साझा की जाएंगी। इसके अलावा अप्रैल एवं मई माह में कक्षा तत्परता कार्यक्रम चलाया जाएगा तथा बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान पर विशेष फोकस रहेगा।
डॉ. मलिक ने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी सीआरसी हेड्स अपने-अपने क्षेत्रों में धर्मगुरुओं, पंचायत प्रतिनिधियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करें, क्योंकि सामूहिक प्रयासों से ही हर बच्चा स्कूल में, का लक्ष्य साकार किया जा सकता है। अंत में उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी पुन्हाना विरेंद्र सिंह, ब्लॉक रिसोर्स पर्सन होशियार सिंह, विभिन्न गांवों के सरपंच, क्लस्टर हेड्स एवं विद्यालयों के मुखिया उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई