उपज के प्रांतीय अधिवेशन में भाग लेगी मथुरा इकाई: जिंदल

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान फैसल कुरैशी

उपज के प्रांतीय अधिवेशन में झारखंड के महामहिम राज्य पाल संतोष गंगवार होंगे मुख्य अतिथि
मथुरा। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) के 11 अप्रैल को आयोजित होने वाले मुरादाबाद प्रांतीय अधिवेशन में मथुरा इकाई सक्रिय भागीदारी करेगी। यह जानकारी जिलाध्यक्ष अतुल कुमार जिंदल ने दी। उन्होंने बताया कि उपज प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह व प्रांतीय महामंत्री आनंद कर्ण के नेतृत्व में आयोजित यह अधिवेशन पत्रकारों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा, जहां संगठनात्मक मजबूती और पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
जिंदल ने बताया कि प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन मुरादाबाद में किया जा रहा है। इसमें झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साथ ही यूपी के पूर्व मंत्री व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य चौधरी भूपेंद्र सिंह , विधान परिषद सदस्य डॉ जयपाल सिंह व्यस्त तथा नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) के राष्ट्रीय महासचिव त्रियुग नारायण तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। अधिवेशन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पत्रकार प्रतिनिधि भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि अधिवेशन के दौरान पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। इनमें पत्रकार सुरक्षा, मानदेय, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संगठन के विस्तार जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे।
मथुरा इकाई के पदाधिकारी एवं सदस्य अधिवेशन में भाग लेकर अपने विचार रखेंगे और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में योगदान देंगे। उपज प्रांतीय अधिवेशन के संयोजक मुरादाबाद इकाई के अध्यक्ष हरि प्रकाश शर्मा व महासचिव कुमार देव सहित समस्त जिला इकाई रहेगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई