भाजपा स्थापना दिवस सेवा सप्ताह पर शहर में चला स्वच्छता अभियान विधायक संग नगर पालिका अध्यक्ष ने झाड़ू उठा सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान सचिन दीक्षित गंजबासौदा

गंजबासौदा में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस सेवा सप्ताह के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी गंजबासौदा इकाई ने विधायक हरि सिंह रघुवंशी एवं नगर पालिका अध्यक्ष शशि अनिल यादव के नेतृत्व में स्थानीय गांधी चौक पर चलाया सफाई अभियान इस दौरान पार्टी के जन प्रतिनिधियों के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लिया और सभी ने समाज के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वाहन किया पार्टी के कार्यकर्ता सुबह 10:00 बजे स्थानीय गांधी चौक पर एकत्रित हुए जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कि प्रतिमा कि सफाई के पश्चात सड़कों पर सामूहिक रूप से स्वच्छता श्रमदान एवं साफ सफाई की गई
इस दौरान विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और उन्होंने कहा कि पार्टी की रीति नीति और
कार्यकर्ताओं के समर्पण ने पार्टी इस मुकाम तक पहुंचाया है साथ ही उन्होंने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की मोहन सरकार भी लगातार देश में देश एवं प्रदेश में स्वच्छता के कई अभियान चलाती है इसी क्रम में आज हमने पार्टी के स्थापना पकवाड़े के अंतर्गत यह साफ सफाई एवं अभियान चलाया जिससे कि लोगों में अपने क्षेत्र में साफ सफाई के प्रति जागरूकता फैल और भाई नगर को स्वच्छ बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें इस दौरान भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा एवं नगर मंडल की समस्त टीम इस अभियान में शामिल रही

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई