ग्वालियर संभागीय प्रमुख गुना गोलू सेन
आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में थाना धरनावदा थाना अंतर्गत झागर चौकी प्रभारी सउनि अनिल कदम एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा समाजसेवी प्रमोद भार्गव के सहयोग से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों, विशेष रूप से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा ।
शिविर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया । रक्तदाताओं में सेवा एवं मानवता के प्रति समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली ।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि रक्तदान एक महान दान है, जिससे कई जरूरतमंदों को नया जीवन मिल सकता है । एकत्रित किया गया रक्त विशेष रूप से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के उपचार में उपयोगी सिद्ध होगा । पुलिस विभाग द्वारा आयोजित इस जनहितकारी पहल की स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना की गई तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की गई ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







