आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया जाकर इसके उद्देश्य एवं महत्व के बारे में जानकारी दी

SHARE:

केसरिया हिन्दुस्तान से रघुनाथ सेन
धार, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद अंतर्गत विकास खंड निसरपुर द्वारा दृश्यम संस्था पिपल्या के ग्राम गेहलगाव में गुरूवार को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण प्राथमिक शाला भवन के प्रांगण में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य महेश पाटीदार, नवांकुर संस्था दृश्यम पिपल्या से अध्यक्ष श्री भागीरथ पाटीदार उपस्थित हुए।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा उपस्थित जनों को आपदा से बचाव, उद्देश्य एवं महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। परामर्शदाता योगेश मंडलोई द्वारा प्रशिक्षण में बाढ़, आग, धूप, बम एवं गैस रिसाव के आकस्मिक खतरों से किस प्रकार बचाव करना चाहिए, इस विषय पर विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई। साथ ही इन सभी खतरों से बचाव के लिए हमे पूर्व से ही क्या क्या तैयारी रखना चाहिए, इस विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। ग्राम में आपदा प्रबंधन समिति, पूर्व सूचना एवं चेतावनी दल, खोज एवं बचाव दल, प्राथमिक चिकित्सा दल, जल एवं स्वच्छता दल एवं राहत, पुनर्वास दल की जानकारी ली गई। परामर्शदाता द्वारा विगत वर्षों में आई आपदाओं के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही आगामी समय में आने वाली आपदाओं में बारे में जानकारी एकत्रित की गई।
इसी प्रकार निसरपुर के पंचायत भवन मलवाड़ा में भी आपदा से बचाव का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में महेश कुमार धनगर, नवांकुर संस्था अध्यक्ष श्री भागीरथ पाटीदार उपस्थित हुए। इस प्रशिक्षण में परामर्शदाता लोकेश पाटीदार द्वारा प्रशिक्षण में बाढ़, आग, धूप, बम एवं गैस रिसाव के आकस्मिक खतरों से किस प्रकार बचाव करना चाहिए, इस विषय पर विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई। साथ ही इन सभी खतरों से बचाव के लिए हमे पूर्व से ही क्या क्या तैयारी रखना चाहिए, इस विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। ग्राम में आपदा प्रबंधन समिति, पूर्व सूचना एवं चेतावनी दल, खोज एवं बचाव दल, प्राथमिक चिकित्सा दल , जल एवं स्वच्छता दल एवं राहत, पुनर्वास दल की जानकारी ली गई।
इन प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, मोब्लाइजर, पंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं ग्रामीण उपस्थित हुए।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई