झाबुआ के बाद अब सिवनी में चलेगा नेहा मीना का जादू राष्ट्रपति और पीएम से सम्मानित अफसर की हुई ताजपोशी सिवनी में लेडी सिंघम की एंट्री नेहा मीना संभालेंगी कमान अब दौड़ेगा विकास का पहिया

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो चीप शफीक खान मीडिया प्रभारी

सिवनी जिले में प्रशासनिक फेरबदल ने एक नई ऊर्जा भर दी है। वर्तमान कलेक्टर शीतला पटले का तबादला कर उन्हें मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर में सचिव पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं झाबुआ की तेज-तर्रार और चर्चित कलेक्टर नेहा मीना को अब सिवनी जिले की कमान सौंपी गई है दमदार ट्रैक रिकॉर्ड बड़े बदलाव की उम्मीद नई कलेक्टर नेहा मीना अपने उत्कृष्ट प्रशासनिक कौशल और जनहितकारी कार्यों के लिए जानी जाती हैं उनके नेतृत्व में पहले भी कई जिलों में विकास कार्यों को नई दिशा मिली है यही वजह है कि सिवनी में उनके आगमन को बदलाव की बड़ी शुरुआत माना जा रहा है देश के शीर्ष नेतृत्व से मिल चुका सम्मान नेहा मीना को उनके बेहतरीन कार्यों के लिए देश के सर्वोच्च नेतृत्व द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें स्वयं नरेंद्र मोदी और द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मान मिलने का गौरव प्राप्त है जो उनकी कार्यशैली और प्रतिबद्धता को दर्शाता है अब सिवनी में क्या बदल सकता है नई कलेक्टर के आगमन से जिले में कई अहम बदलावों की उम्मीद जताई जा रही है प्रशासनिक व्यवस्था होगी मजबूत पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार अधूरे प्रोजेक्ट्स में तेजी आएगी
जनसुनवाई प्रणाली होगी और प्रभावी आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान
योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर असर दिखेगा जनता की उम्मीदें आसमान पर सिवनी की जनता अब नई कलेक्टर नेहा मीना से बड़ी उम्मीदें लगाए बैठी है माना जा रहा है कि उनका अनुभव और सख्त लेकिन संवेदनशील प्रशासनिक रवैया जिले को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है अब देखना होगा कि नई कप्तान के नेतृत्व में सिवनी कितनी तेजी से बदलता है

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई