केसरिया हिंदुस्तान दिनेश पौराणिक
जावरा
ग्राम पंचायत खजुरिया में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं अधोसंरचना योजना के अंतर्गत निर्मित टीन शेड का लोकार्पण शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी।
लोकार्पण कार्यक्रम में आलोट विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. चिंतामणी मालवीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है और इस प्रकार के निर्माण कार्य ग्रामीण विकास को गति प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती लालाबाई एवं श्री शम्भुलाल चन्द्रवंशी (अध्यक्ष, जिला पंचायत रतलाम), श्रीमती रुकमणीबाई हेमराज हाड़ा (अध्यक्ष, जनपद पंचायत जावरा) मौजूद रहीं।
इसके साथ ही कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि नगर परिषद बड़ावदा सुरेंद्र काकांणी, विधायक प्रतिनिधि मंडी समरथ पाटीदार, नगर परिषद बड़ावदा एल्डरमैन मनोज जोशी, एल्डरमैन सोहन जादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह दादू एवं हेमराज जी हांडा राजेश काकाणी दिनेश पौराणिक युवराज सिंह चौहान ईश्वर लाल सेन मनोहर राठौड़ प्रवीण व्यास पंकज बोरीवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत खजुरिया की सरपंच श्रीमती कलाकुँवर बनेसिंह सोलंकी, श्रीमती धापूबाई एवं पुरुषीलाल टेलर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने टीन शेड का फीता काटकर लोकार्पण किया और ग्रामीणों को इस सुविधा के लिए शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने इस निर्माण कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







