दैनिक केसरिया हिंदुस्तान राजू मेहरा भोपाल
बैरसिया।।बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कलारा में विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 1.55 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इस सड़क का निर्माण 1 करोड़ 71 लाख 33 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा।कार्यक्रम का शुभारंभ बैरसिया विधायक विष्णु खत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। इस अवसर पर आचार्य पंडित मनोज समाधिया द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन संपन्न कराया गया। कार्यक्रम शुक्रवार शाम 5 बजे आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।विधायक विष्णु खत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह सड़क केवल एक मार्ग नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास की नई राह है। इसके निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, साथ ही व्यापार और शिक्षा के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी जनहित के ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस परियोजना को क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों और ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष तीरथ सिंह मीणा, जनपद सदस्य प्रतिनिधि घनश्याम शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुनील जाट, जनपद सदस्य नेतराम लोधी, सरपंच देवकरण कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा,पी डब्लू डी एसडीओ घनश्याम सक्सेना सहित कई गणमान्य नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे। यह सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूरा होने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति और दिशा मिलेगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







