प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरा ग्राम स्थित कन्वेयर बेल्ट साइडिंग में कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मजदूर नियमित कार्य में लगा हुआ था, तभी अचानक कन्वेयर बेल्ट का पट्टा टूट गया। इस घटना के कारण श्रमिक संतुलन खोकर नीचे गिर पड़ा, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लाल बहादुर पिता जयपथ निवासी बभनी जिला सोनभद्र उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है, जो मैकमेट कंपनी के अंतर्गत कार्यरत था। यह हादसा न केवल स्थानीय स्तर पर शोक और आक्रोश का कारण बना है, बल्कि औद्योगिक काइयों में सुरक्षा मानकों को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। बताया जा रहा है कि यहां साइलो का निर्माण हो रहा है। जहां साइलो में सामग्री पहुंचाने के लिए कन्वेयर बेल्ट का इस्तेमाल होता है। कन्वेयर के निर्माण के दौरान ही यह हादसा घटित हुआ है। यह कार्य मैकमेट कंपनी का बताया जा रहा। वहीं इसके निर्माण में लापरवाही की बात सामने आ रही। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही निरीक्षक मोहम्मद समीर वारसी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, वहीं मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया और घटना की जांच शुरू कर दी है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







