कलेक्टर ने जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम का किया वार्षिक निरीक्षण सुरंक्षा व्यवस्थाओ फायर सेफ्टी का भी किए अवलोकन

SHARE:

प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली 9 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने वित्तिय वर्ष 2025-26 समाप्ति उपरांत जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम (डबल लाक) का निरीक्षण किया। इसके साथ ही कोषालय में पंजीयन का भी अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कोषालय अधिकारी ने अवगत कराते हुयें कहा कि जिले में कोर्ट, बैंक वा स्टाम्प वेंडरो की मांग पर उपलब्ध कराये जाने वाले टिकट एवं स्टाम्प का संधारण किया जाता है। वही संधारण किए गए पंजीयन का अवलोकन भी कराया गया।

कलेक्टर ने कोर्ट द्वारा जप्त किए गए माल का भी निरीक्षण किया इसके साथ ही स्ट्रांग रूम की सुरंक्षा व्यवस्था का भी जायज लिया गया। कलेक्टर ने कोषालय अधिकारी को निर्देश दिए कि निर्धारित दिवसो में ही टिकट एवं स्टाम्प का वितरण करे।तथा पंजियो में किसी भी प्रकार का काट छाट नही होनी चाहिए इस पर विशेष सावधानी रखे। निरीक्षण के दौरान लायसेंसी वेडरो की सूची को अद्ययतन करने का भी निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कोषालय अधिकारी श्रीकांत त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई