कृषि उपज मंडी जावरा में समरथ पाटीदार बने विधायक प्रतिनिधि केसरिया हिंदुस्तान दिनेश पौराणिक

SHARE:

जावरा कृषि उपज मंडी जावरा में जनहित कार्यों के सुचारू संचालन के लिए विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति की गई है। आलोट विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय ने श्री समरथ पाटीदार को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
जारी पत्र के अनुसार, श्री समरथ पाटीदार (पिता श्री मोहनलाल पाटीदार), निवासी सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड नंबर 7, कस्बा बड़ावदा, तहसील जावरा को कृषि उपज मंडी जावरा, जिला रतलाम से संबंधित गतिविधियों के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विधायक डॉ. मालवीय ने निर्देश दिए हैं कि उनकी अनुपस्थिति में श्री पाटीदार मंडी से जुड़े विभागीय बैठकों एवं विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर उनका प्रतिनिधित्व करेंगे तथा जनहित से जुड़े कार्यों के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस नियुक्ति से क्षेत्र के किसानों एवं मंडी से जुड़े लोगों को बेहतर समन्वय और सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम में शांतिलाल पाटीदार महेंद्रसिंह दादू बना शंभू लाल चंद्रवंशी हेमराज हाडा सोहन लाल जादव मनोज जोशी सुरेंद्र काकाणी राजेश काकाणी दिनेश पौराणिक प्रवीण व्यास पवन पाटीदार ईश्वर लाल सेन महेश सोडाणी अनिल अजमेरा फतेहराम धाकड़ आदि मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे साथ ही कृषि उपज मंडी के तुलावटी संघ ने भी स्वागत किया एवं समस्या से अवगत कराया विधायक जी तत्काल संबंधित अधिकारी से बात की कार्यक्रम का संचालन पत्रकार दिनेश पौराणिक ने किया एवं आभार नव नियुक्त विधायक प्रतिनिधि समरथ पाटीदार ने माना

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई