लगभग 200 ट्रैक्टर अवैध रेत नदी में वापस डलवाया गया, 2 हाईवा वाहन जब्त जांजगीर-चांपा 10 अप्रैल

SHARE:

कलेक्टर के निर्देश पर अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

जांजगीर-चांपा 10 अप्रै 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन पर नियंत्रण हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा ग्राम नवापारा में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की गई।
जिला खनि अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान स्थल पर अवैध रेत भंडारण पाए जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया। साथ ही नदी किनारे डंप लगभग 200 ट्रैक्टर रेत को वापस नदी में डलवाया गया।कार्रवाई के दौरान अवैध परिवहन में संलिप्त 02 हाईवा वाहनों को जब्त कर पुलिस लाइन में सुरक्षार्थ रखा गया है।दर्ज प्रकरण पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई