नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में मध्यप्रदेश पुलिस बैंड भर्ती-2026 के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज शहर के कोतवाली चौराहा पर एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 7वीं वाहिनी भोपाल के विशेष पुलिस बैंड दल की प्रस्तुति रही। बैंड की ओजस्वी धुनों और जवानों के सटीक अनुशासन ने वहां मौजूद राहगीरों और युवाओं का मन मोह लिया। संगीत के माध्यम से टीम ने यह संदेश दिया कि पुलिस विभाग में कला और कैरियर का एक शानदार संगम संभव है ।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने युवाओं को पुलिस बैंड में शामिल होने के लिए:
आवश्यक योग्यता और मापदंडों की जानकारी दी ।
पुलिस सेवा के साथ-साथ संगीत के क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला ।
कोतवाली चौराहे पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने इस प्रदर्शन को देखा ओर अपनी रुचि दिखाई ।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनीता रावत,डॉ अभिनंदना शर्मा नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर,रक्षित निरीक्षक सीहोर श्री उपेंद्र यादव एवं सूबेदार प्राची राजपूत सहित 7वी वाहिनी भोपाल का पुलिस बैंड दल उपस्थित रहा ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







