ओमप्रकाश परमार,
देवास। जिले के कुसमानिया मे खरीदी केन्द्र नही होने आक्रोशित किसानों ने भाकिसं के बैनर तले देवास कलेक्टर के नाम कन्नौद तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और 2-3 दिन में केन्द्र शुरू नही होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी।
ज्ञापन में बताया कि कुसमानिया सेवा सहकारी सेवा की खरीदी मुख्यालय पर नहीं करते हुए जंजालखेड़ी वेयर हाउस पर की जा रही है जिसके चलते किसानों को अपनी गेंहू की फसल बेचने 15 से 20 किलोमीटर दूर कन्नौद के पास जंजालखेड़ी जाना पड़ रहा है। गत वर्ष भी यहाँ के केंद्र की खरीदी जंजालखेड़ी वेयर हाउस पर की गई थी। जिसमें क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने 15-20 किमी दूर जाना पड़ा। जिसमे क्षेत्र के किसानों का धन और समय दोनों बर्बाद हो रहा है। यहाँ केंद्र पर करीब 500 किसानों का गैहू विक्रय हेतु पंजीयन हुआ है। जिसमे कुसमानिया, किटिया, देवसिरालिया, सिया, खुर्दलीखेड़ा, भिलाई, मोहाई, कौलारी, नांदोन, डाबरी, बड़ाखेत आदि गावो के किसानों को गेंहू तुलवाने जाना पड़ेगा।
जबकि दो वर्ष पूर्व कुसमानिया के वेयर हाउस पर गैहू की खरीदी हो चुकी है लेकिन 2 वर्षों से यहां के किसान वेयरहाउस होने के वावजूद यहाँ-वहाँ भटकने को तैयार है। किसानों को अपनी जेब से अतिरिक्त पैसा खर्च करके जंजालखेड़ी जाना पड़ रहा है।
यदि किसान का स्वयं का ट्रेक्टर हो तो भी 1 हजार से अधिक का डीजल खर्च है। क्षेत्र के अधिकांश किसानों के पास ट्रेक्टर नहीं है। उन्हें ट्रेक्टर का भाड़ा 2500 से 3000 रुपये देने होंगे। यदि किसी कारण से ट्राली एक दिन में नहीं तुली तो दूसरे दिन का भी भाड़ा देना होता है।
छोटे या गरीब किसान कन्नौद बैलगाड़ी में अपनी उपज नहीं लेकर जा सकते क्योंकि दुरी अधिक है। यदि कुसमानिया में खरीदी केंद्र चालू कर दिया जाए तो बैलगाड़ी से भी किसान अपनी थोड़ी बहुत उपज लेकर जा सकते हैं।
वर्तमान में छोटे किसानों के स्लाट बुक हो रहे है। 10 से 15 क्विंटल तक गेंहूं तुलेंगे। अब किसान खरीदी केंद्र तक जाने में किराया-भाड़े से महंगे पड़ रहे है। क्षेत्र के सैकडो किसानों की समस्या का जल्द निराकरण नही हुआ तो 2 से 3 दिन बाद मजबूरन धरना प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतरना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदार शासन प्रशासन की रहेगी। इस अवसर पर भाकिसं तहसील अध्यक्ष हरिओम मण्डलोई, मुकेश जाट, संतोष परमार, ओमप्रकाश परमार, रामेश्वर परमार, अरुण परमार, लक्ष्मीनारायण परमार, उमेश बैरागी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







