केसरिया हिंदुस्तान
फोटो-
बैतूल। महिला एवं बाल विकास विभाग की बाल विकास परियोजना बैतूल ग्रामीण अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र जामठी-2 में पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय जनपद सदस्य श्रीमती कचरा भूमरकर, सरपंच पुन्नूलाल वाड़ीवा, पंच चेताली चढ़ोकार, संयुक्त संचालक आरपी सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी गौतम अधिकारी, हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक श्री खासदेव एवं श्रीमती किरण साहू मौजूद थी। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
संयुक्त संचालक आरपी सिंह ने बताया कि 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस वर्ष की थीम “जीवन के पहले 6 वर्षों में मस्तिष्क का अधिकतम विकास” रखी गई है, जिसके तहत बच्चों के समग्र विकास और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री गौतम अधिकारी ने उपस्थित लोगों को पोषण पखवाड़ा के उद्देश्यों एवं इसके अंतर्गत आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्वेता खातरकर ने किया, वहीं आभार क्षेत्रीय पर्यवेक्षक श्रीमती अर्चना तिवारी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुमित्रा गंजाम, आशा सहयोगिनी दुर्गा चौकीकर, आशा कार्यकर्ता खेमलता दरवई, रोजगार सहायक राधिका गंगारे, सहायिका कांति सहित बच्चे और महिलाएं उपस्थित रही।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







