(ब्यूरो अनिल सोलंकी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान एटा)
एटा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के दृष्टिगत पीस कमेटी (शांति समिति) की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान संभ्रांत व्यक्तियों की बैठक में पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए।
दिनांक 09.04.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली देहात व थाना राजा का रामपुर पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थानों पर भी पीस कमेटी की बैठकें हुईं।
बैठक में सभी संभ्रांत नागरिकों, व्यापारियों, बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया। पुलिस द्वारा सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा शासन द्वारा निर्गत आदेशों से अवगत कराया गया। सभी व्यक्तियों से अपील की गई कि वे आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बाबा साहेब की जयंती बिना किसी विवाद के शांतिपूर्वक मनाई जाए, इसके लिए यह बैठक अहम है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







