राज्य सूचना आयुक्त ने जनपद के जन सूचना अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत प्राप्त होने वाले ऑफलाइन व ऑनलाइन आवेदन पत्रों का समयबद्ध रूप से हो निस्तारण:मोहम्मद नदीम

SHARE:

ब्यूरो चीफ सद्दाम राईन केसरिया हिन्दुस्तान

बाराबंकी। राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश के मोहम्मद नदीम द्वारा बृहस्पतवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में जनपद के समस्त विभागों के जन सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ विभागों में जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त होने वाले ऑफलाइन व ऑनलाइन आवेदन पत्र के समयबद्ध निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जनपद के समस्त विभागों के प्रथम अपीलीय अधिकारियों के पास सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत माह मार्च 2026 तक ऑफलाइन व ऑनलाइन पंजीकृत प्रकरणों की अद्यतन स्थिति विभागों से संबंधित जो द्वितीय अपील व शिकायतें माननीय आयोग में प्रचलित है जिनके शीघ्र निस्तारण हेतु की गई कार्यवाही की स्थिति सूचना आयोग द्वारा प्रकरणों में अर्थ दंड वसूली और क्षतिपूर्ति की कार्यवाही की स्थिति आवेदन पत्रों के निस्तारण के दौरान आने वाली समस्याओं व कठिनाइयां के निस्तारण इत्यादि प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मा0 आयुक्त ने समस्त जन सूचना अधिकारियों को जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त होने वाले ऑफलाइन व ऑनलाइन आवेदन पत्रों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई