मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया

SHARE:

*दिनेश कुमार*
*दैनिक केसरिया हिंदुस्तान।*

*सिंदुरिया/महराजगंज*। स्थानीय थाना क्षेत्र ग्राम-कसमरिया में महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया आज दिनांक 08/04/2026 को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत मिशन शक्ति टीम/ एंटी रोमियो टीम द्वारा ग्राम-कसमरिया में चेकिंग किया गया। चेकिंग के दौरान मिशन शक्ति टीम ने बालकों एवं बालिकाओं को गुड टच/ बैड टच के बारे में जानकारी दी तथा महिलाओं/बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया। मिशन शक्ति टीम ने अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों से पूछताछ की तथा चेतावनी दी।
​कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं व साइबर से संबंधित अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाना था। मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नं0 181,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सखी-वन स्टॉप सेंटर, पॉस्को एक्ट एवं ‘मिशन शक्ति’ से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
​साथ ही, कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाई गई तथा अन्य हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1930 आदि हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जागरूक किया गया।
​मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत ग्राम-कसमरिया में आयोजित यह कार्यक्रम महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मिशन शक्ति टीम ने इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का सराहनीय कार्य किया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई