क्लासरूम से पावर प्लांट तक: कटैया जल विद्युत गृह में छात्रों ने सीखी बिजली उत्पादन की असली तकनीक

SHARE:

(बिहार ब्यूरो चीफ प्रमोद कुमार -9006110466)

सुपौल/भीमनगर: Government Polytechnic Raghopur, Supaul के विद्युत अभियंत्रण विभाग के विद्यार्थियों ने एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण के तहत कटैया जल विद्युत गृह का शैक्षणिक दौरा किया। इस भ्रमण में चौथे एवं छठे सेमेस्टर के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस शैक्षणिक यात्रा का मुख्य उद्देश्य छात्रों को किताबों से बाहर निकालकर वास्तविक औद्योगिक वातावरण से रूबरू कराना और जल विद्युत उत्पादन की प्रक्रिया की व्यावहारिक समझ विकसित करना था।
भ्रमण के दौरान विद्युत गृह के अनुभवी अभियंताओं ने छात्रों को टरबाइन, जनरेटर, नियंत्रण प्रणाली तथा संपूर्ण विद्युत उत्पादन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। छात्रों ने पानी की ऊर्जा को बिजली में बदलने की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य अजय कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष (प्रभारी) नवीन कुमार तथा संकाय सदस्य भानुप्रिया, रामसकल कृष्ण, मनीष कुमार, चंद्रशेखर पंडित एवं अभिनाश कुमार उपस्थित रहे।
प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे औद्योगिक भ्रमण छात्रों के तकनीकी ज्ञान को मजबूत बनाते हैं और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई