महर्षि दयानंद इन्टर कॉलेज उग्गरपुर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह किया गया*

SHARE:

*

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान सहारनपुर ब्यूरो चीफ जाती राम

*पठेड* महर्षि दयानंद इन्टर कॉलेज उग्गरपुर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह किया गया जिसमें प्रथम ,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को मैडल देकर सम्मानित किया गया।

कस्बा पठेड के समीप ग्राम उग्गरपुर में महर्षि दयानंद इन्टर कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. विमल शर्मा ने बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और कहा कि सभी छात्र छात्राए अच्छे से मेहनत करें और क्षेत्र का नाम रोशन करे। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद शास्त्री ने भी छात्र छात्राओं को सफलता के टिप्स दिए और अच्छे अंकों से पास होने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने योग करकर सभी को योग करने के लिए प्रेरित किया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता मेजपाल आर्य व सफल संचालन विशाल कांबोज ने किया । इस दौरान वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में कुलदीप चौधरी, विशाल कांबोज, दिनेश, पंकज, रोशन दीप, सौरभ , दीपा ,निशा, करुणा,रूबी, सोनिया, आंचल, प्रियांशी ,मीनाक्षी, अंजली ,आदि उपस्थित रहे।।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई