मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह संपन्न

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान ब्यूरो आर के चौहान लखीमपुर खीरी।
निघासन कस्बे स्थित द्वारिका प्रसाद गायत्री इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न कक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने किया। इस दौरान कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य द्वारा शील्ड व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में नर्सरी कक्षा से अविराज, आरएन साहनी व राहिल बेग, एलकेजी से गरिमा, सक्षम व नंदिनी, यूकेजी से विवान, सृष्टि व शिवांश वर्मा शामिल रहे। कक्षा 1 से अनुष्का, आयुष व आराध्या, कक्षा 2 से तेजस्वी, नीतिश व सुखराज, कक्षा 3 से अपूर्वा सिंह, वंशप्रीत सिंह व युगांक चतुर्वेदी को पुरस्कृत किया गया।
इसी क्रम में कक्षा 4 से अर्पित यादव, सार्थक श्रीवास्तव व ऋषिक यादव, कक्षा 5 से कार्तिकेय शुक्ला, मनजोत सिंह व हरमन सिंह, कक्षा 6 से केसर सिंह, लवली व मनराज सिंह तथा कक्षा 7 से मानवी मिश्रा व रचित शौर्य सिंह को सम्मानित किया गया।
कक्षा 8 से हिमाद्री यादव, यश कुमार व हर्षिता चतुर्वेदी, कक्षा 9 से अवनी मिश्रा, गौरव राज व मोहम्मद फैजान तथा कक्षा 11 से अदिति मिश्रा, अखिलेश विश्वकर्मा व अर्शप्रीत कौर को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि मेहनत, अनुशासन और लगन से पढ़ाई करने वाले छात्र ही जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं और आगे चलकर समाज व देश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने की प्रेरणा दी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई