नीरज सोनी तावडू दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान।
अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार अप्रैल 2026 में दो माह (अप्रैल व मई 2026) का गेहूं एक साथ वितरित किया जा रहा है। सभी पात्र एएवाई/बीपीएल (ऑनलाइन) कार्ड धारकों को सूचित किया गया है कि वे अपने संबंधित डिपो धारक से अप्रैल माह में ही दोनों महीनों का गेहूं अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी लाभार्थी को राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी आती है, तो वह इसके समाधान के लिए जिला कंट्रोल रूम दूरभाष नंबर 01267-274615 तथा स्टेट हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1800-180-2087 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा नूंह/तावड़ू क्षेत्र से संबंधित शिकायतों के लिए रोहित कुमार, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी (मोबाइल नंबर 8930267959) तथा फिरोजपुर झिरका/पुनहाना/पिनगवां क्षेत्र के लिए नितेश जांगी, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी (मोबाइल नंबर 9033560000) से भी संपर्क किया जा सकता है। अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे समय पर अपना राशन प्राप्त कर किसी भी असुविधा से बचें।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







