लटेरी से मुजीव खान को श्रमजीवी पत्रकार संघ विदिशा जिला कार्यकारी अध्यक्ष न्यूक्त किया भोपाल में संगठन विस्तार: विदिशा जिला इकाई को मिला नया नेतृत्व

SHARE:

भोपाल। प्रदेश मुख्यालय भोपाल में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान संगठन विस्तार करते हुए विदिशा जिला इकाई के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, भोपाल संभाग प्रभारी दिलीप सिंह भदौरिया की अनुशंसा पर की गईं।
घोषणा के अनुसार डॉ. शैलेन्द्र कटरिया (विदिशा) को जिला अध्यक्ष, *मुजीब खान* (लटेरी कों विदिशा) जिले का कार्यकारी अध्यक्ष तथा सुधाकर राव (मोघे, कुरवाई) को जिला महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर प्रदेश मुख्यालय भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष शिशुपाल सिंह तोमर, छानबीन समिति के प्रदेश संयोजक शरल भदौरिया एवं सह संयोजक दया प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एम.जेड. खान, शान मियां, योगेंद्र सिंह तोमर एवं लटेरी आकाश सोनी,केशर खान की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और जनहित के मुद्दों पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करने और जिले में संगठन को नई दिशा देने का संकल्प व्यक्त किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई