आईटीआई अव्यवस्थाओं को लेकर एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन, 10 दिन में समाधान नहीं तो होगा उग्र आंदोलन

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से मुकेश चौधरी

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के खनियाधाना
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) इकाई द्वारा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) खनियाधाना में व्याप्त गंभीर समस्याओं को लेकर संस्थान के प्राचार्य को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र एवं परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि आईटीआई खनियाधाना में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की कमी बनी हुई है, जिससे छात्रों को पढ़ाई के दौरान अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में इस प्रकार की लापरवाही छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि संस्था में शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी कमजोर है, जिससे बाहरी व्यक्तियों का आना-जाना बना रहता है और इससे छात्रों की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह खड़ा होता है।
परिषद ने मांग की कि संस्था में तत्काल प्रभाव से वाटर कूलर की व्यवस्था की जाए, परिसर में CCTV कैमरे लगाए जाएं तथा मुख्य द्वार पर सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति की जाए। ताकि अनुशासन एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इसके अतिरिक्त, परिषद ने संस्थान में सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने हेतु स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित करने की भी मांग की है। साथ ही तकनीकी शिक्षा को मजबूत करने के लिए आधुनिक मशीनों से सुसज्जित प्रयोगशालाओं की व्यवस्था करने पर जोर दिया गया है।
ज्ञापन में यह भी बताया गया कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ छात्रों को पूर्ण रूप से नहीं मिल पा रहा है, जिसे तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली किसी भी समस्या की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर परिषद के नगर सहमंत्री सुमित झा, कलामंच प्रमुख हर्ष पांडे, मंत्री आयुष लक्षकार, नरेश पाल, मलखान यादव, भानु लोधी, नीतू लोधी, सुखदेव लोधी, रानू लोधी, मौसम पटेरया एवं अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने छात्रों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई