ग्राम फ़नगांव में रेवा गुर्जर समाज के सामुदायिक भवन का हुआ विधायक ने किया भूमिपूजन

SHARE:

संवादाता दिलीप बिरला

सनावद। ग्राम फनगांव में विधायक निधि के 5 लाख रुपए से बनने वाले रेवा गुर्जर समाज के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन गुरुवार को विधायक सचिन बिरला व जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश साद ने किया। जनपद अध्यक्ष प्रेमलता साद ने भवन विस्तार के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। विधायक ने ग्रामीणों की मांग पर सामुदायिक शौचालय निर्माण, गुर्जर समाज के नए भवन में गेट निर्माण के लिए 2 लाख रुपए, गुर्जर समाज के नए भवन के पास सीसी रोड, पुलिया निर्माण, ट्यूबवेल खनन व हैंडपंप की घोषणा की। कार्यक्रम में रेवा गुर्जर समाज के अध्यक्ष भागीरथ भटान्या, भुवानीराम भमोरिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष दिलीप पटेल, बेड़ियां मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पंवार, जगदीश धोगड़िया, श्रीराम सिनगुने, चिंताराम बिरला, राजेश भटान्या, धन्नालाल पटेल, रामरतन बिरला, भगवान धोगड़िया, महावीर सामेड़िया, छीतर धोगड़िया, प्रेमलाल भटान्या, पूर्व सरपंच भाईराम, पवन धोगड़िया, सचिन धोगड़िया, पवन खोदरिया, प्रेमलाल पटेल, महेश चौधरी, मानसिंह पटेल आदि मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई