नगर मजिस्ट्रेट ने किया मंडी समिति परिसर का निरीक्षण, गेहूं खरीद को लेकर की बैठक सिटी मजिस्ट्रेट/मंडी सचिव ने की विभिन्न फार्मां के प्रतिनिधियों से वार्ता

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। सभापति / नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आज मण्डी समिति परिसर, मथुरा का निरीक्षण एवं गेहूँ खरीद बढाने के सम्बन्ध में बैठक की गयी। उक्त बैठक में श्रीमती रेनू वर्मा, मण्डी सचिव, दीन दयाल अग्रवाल, महामंत्री, व्यापार मण्डल तथा विभिन्न फर्मों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। तत्सम्बन्ध में, समस्त व्यापारियों एवं मिलर्स से आह्वान किया गया कि किसानों से गेहूँ खरीद हेतु प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से गेहूँ को क्रय किया जाए जिससे कृषकों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य प्राप्त हो सके। मण्डी में संचालित क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर किसानों से उनकी स्थिति के बारे में वार्ता की गयी तथा मण्डी परिसर में गल्ला मण्डी समिति एवं फल-सब्जी मण्डी समिति के पदाधिकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु सचिव, मण्डी एवं उपस्थित कार्मिकों को त्वरित प्रभावी कार्यवाही कराकर समस्याओं का निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये गये।
मण्डी में जलभराव की समस्या के निराकरण हेतु मण्डी समिति को स्वयं के संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चत करने एवं नगर निगम से समन्वय स्थापित कर नालों की साफ-सफाई कराने हेतु अग्रिम कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में प्रभावी कार्ययोजना बनाई गयी। उपरोक्त निरीक्षण/बैठक के दौरान फल-सब्जी व्यापार मण्डल मथुरा के पदाधिकारी हाजी इकबाल, अध्यक्ष, जीतू चौधरी, उपाध्यक्ष, राजू, इश्तियाक आदि उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई