*केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे*
*छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव :- आदिवासी विधानसभा क्षेत्र जुन्नारदेव मे आतंक का पर्याय बनकर अपराधों के मसीहा के नाम के साथ साथ कोयला रेत मुरुम भूमाफिया समाज मे अश्लीलता फैलाने का आदि सगीर खान अबुजर उजेर खान के आतंक से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र की जनता इनसे भयभीत रहती है!*
*अभी ताज़ा मामला प्रकाश मे आया कि जिला मुख्यालय के थाना अजाक मे प्रार्थिया दो बहनो ने अलग अलग रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे आदिवासी जाति की है बडी बहन ने बताया कि वह 15 साल की है लगभग 8 माह पूर्व से वह जुन्नारदेव रहवासी सगीर पिता शमी खान के घर झाडू पोछा का काम करने जाती थी जो प्रार्थिया ने करीबन 02 माह काम किया दिनांक 20 अगस्त को प्रार्थिया सुबह 9.00 बजे आरोपी सगीर खान के घर काम करने गई तो उस समय आरोपी सगीर घर पर अकेला था जब प्रार्थिया आरोपी के बेडरूम मे झाडू लगा रही थी तभी कुख्यात आरोपी सगीर आया और प्रार्थिया को बिस्तर मे गिराकर उसके साथ जबरन गलत काम (बलात्कार) किया एवं प्रार्थिया को यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया उसके बाद जब भी प्रार्थिया आरोपी को आते जाते मिलती तो वह प्रार्थिया को धमकाता रहता था!*
*वही दूसरी एक घटना मे प्रार्थीया कि छोटी बहन ने बताया कि वह 12 साल की है करीबन 6 माह पूर्व वह सगीर खान के घर झाडू पोछा का काम करती थी सितम्बर नवरात्रि के समय जब प्रार्थिया झाडू पोछा कर घर जा रही थी तो आरोपी उजैर खान ने प्रार्थिया को पानी लाने को कहाँ प्रार्थिया ने पानी लाकर दी तभी आरोपी ने प्रार्थिया का हाथ पकडकर बेड पर गिरा दिया और प्रार्थिया के साथ बलात्कार किया और यह बात किसी को बताने पर जान से खत्म करने की धमकी देने लगा!*
*दोनो प्रार्थिया कि रपट पर से थाना अजाक मे क्रमश अप.क्र. 01/2026 धारा 65(1) 351(3) बीएनएस 3A/4 पाक्सो एक्ट 3 (2)v,3(1)w(i) SC/ST Act 1989 का अपराध पंजीबद्ध किया गया!*
*वही अप.क्र. 02/2026 धारा 65(2) 351(3) बीएनएस 3 ख/4, 5m/6 पाक्सो एक्ट 3 (2)v 3(1) w(i) SC/ST Act 1989 का अपराध पंजीबद्ध हुआ सम्पूर्ण मामले की विवेचना एजेके थाना प्रभारी एसडीओपी सुनील बरकडे द्वारा की जा रही है वही फरार बलात्कारी बाप बेटों कि तलाश जारी की!*
*प्रकरण की गंभीरता और नजाकत को देखते हुए जिला पुलिस अजय पाण्डेय एएसपी आशीष खरे के निर्देशन में और जुन्नारदेव एसडीओपी सुनील बरकडे के मार्गदर्शन मे टीम गठित की गयी जिस टीम ने आधुनिक संसाधनों व साइवर सेल की मदद ली जिन दो दिशाओ मे अलग अलग गयी टीम को एक बलात्कारी बेटा उजेर दूसरे जिले की सीमा और बलात्कारी कुकर्मी बाप सगीर को बड़ी सूझबूझ व हिकमत अमली से गिरफ्तार कर माननीय सक्षम न्यायालय पेश किया गया है!*
*इस सम्पूर्ण धरपकड़ टीम मे एजेके व जुन्नारदेव प्रभारी एसडीओपी सुनील बरकडे जुन्नारदेव थाना प्रभारी जगोतिन मसराम जुन्नारदेव तत्कालीन थाना प्रभारी राकेश बघेल उप थाना प्रभारी मुकेश डोंगरे आर रामावतार तिवारी संतोष धुर्वे नीलेश पाल साइवर सेल से आदित्य रघुवंशी व ए जे के थाना स्टॉफ की अहम भूमिका रही!*
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 दीपेश माहोर खबरों के लिए सम्पर्क करे 8463846949






