नवकार महामंत्र से गूंजा श्वेतांबर भवन, विश्व शांति के लिए किया जाप

SHARE:

दिनेश शुक्ला दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन के आव्हान पर गुरुवार को आलोट नगर में ‘विश्व नवकार दिवस’ पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। स्थानीय जैन श्वेतांबर भवन में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में सकल श्री संघ ने एकजुट होकर अहिंसा और जीव-दया का संदेश दिया। 95 मिनट तक चला सामूहिक साधना का दौर विश्व शांति के संकल्प के साथ सुबह ठीक 8:01 बजे जाप की शुरुआत हुई जो सुबह 9:36 बजे तक अनवरत जारी रहा। इस दौरान पूरा हॉल नवकार महामंत्र की दिव्य ध्वनि तरंगों से गुंजायमान रहा। समाजजनों ने सामूहिक स्वर में महामंत्र का उच्चारण कर विश्व कल्याण की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रावक और श्राविकाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। संघ के वरिष्ठों ने बताया कि इस जाप का मुख्य उद्देश्य नकारात्मकता का नाश कर समाज और राष्ट्र में शांति स्थापित करना है।
प्रभावना का हुआ वितरण
जाप की पूर्णाहुति के पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को सामूहिक प्रभावना वितरित की गई। प्रभावना का लाभ सुरेश बांठिया, डॉ सुनील चोपड़ा, संजय डूंगरवाल,अजय भंडारी, प्रदीप पारीख, रजनीश सिसोदिया, विमल कुमार जैन मावा वाला, तपन कुमार पगारिया, विकास धूपिया , मांगीलाल जैन, मानक लाल धाकड़ परिवार की ओर से प्रदान की गई, जिसका सभी ने सहर्ष लाभ लिया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 दीपेश माहोर खबरों के लिए सम्पर्क करे 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

कलेक्टर के प्रयासो से शासकीय विद्यालयो के छात्र छात्राओ को जल्द मिलेगी आधुनिक खेल परिसर की सौगात एनसीएल बोर्ड से स्वीकृती प्राप्त करने पश्चात जिला प्रशासन तथा एसीएल के मध्य 13.29 करोड़ का एमओयू साईन